मायावती के बाद ओमप्रकाश राजभर ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा धन्यवाद

एनटी न्यूज डेस्क

आजमगढ़ में दलितों के साथ हुए अत्याचार को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से की गयी कठोर कार्रवाई की खूब तारीफ़ हो रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष ओमप्रकाश राजभर में सीएम योगी को धन्यवाद बोला है।

ओमप्रकाश राजभर ने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश किसी भी पिछड़े,दलित,गरीब,के साथ अन्याय की जितना भी निंदा किया जाय कम है। दोषी किसी भी जाति समुदाय का हो, अगर वह गलत करता है तो उसके विरुद्ध तुरंत सख्त कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। हाल ही में जौनपुर, आज़मगढ़ में दलित समुदाय के साथ अन्याय हुआ। मा.मुख्यमंत्री जी ने देर से ही सही कार्यवाही की, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

लेकिन प्रतापगढ़,जौनपुर या अन्य जिले में पिछड़े वर्ग के साथ उत्पीड़न के मामले सामने आए उसमे पुलिस लीपापोती करने में लगी है। इनके साथ अन्याय अत्याचार हुआ है। तत्काल इस पर भी इसी प्रकार कार्यवाही होनी चाहिए।

बता दें कि आजमगढ़ में ट्यूबेल पर पानी लेने जा रही दलित बालिकाओं से गांव के कुछ दबंग लोग छेड़खानी करते थे। जब बालिकाओं ने विरोध किया तो दबंगों ने दलितों को बुरी तरह मारा-पीटा। जिसके बाद मामले में सीएम योगी ने दोषी परवेज, फैजान, नूरआलम, सदरे आलम समेत 12 गिरफ्तार आरोपियों पर तत्काल एनएसए लगाने के आदेश दिए। मामले में थानाध्यक्ष (SHO) महराजगंज सस्पेंड कर दिए गए हैं। इस घटना में फरार चल रहे सात आरोपियों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया गया है।