बॉलीवुड अभिनेता सुशांत कपूर ने की आत्महत्या

एनटी न्यूज डेस्क

बॉलीवुड से बहुत शॉकिंग खबर आ रही है। एक्टर सुशांत राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है। अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पा रहा है।

एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी जैसी धमाकेदार फ़िल्म में शानदार अभिनय ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई।

बिहार स्थित पूर्णिया के निवासी सुशांत ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में आत्महत्या की। सुशांत सिंह राजपूत  ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के डेली सोप  में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली. इसके बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं

‘काय पो छे!’ में सुशांत मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी। इसके बाद सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे।