न्यूज़ टैंक्स | श्रीनगर

श्रीनगर: कश्मीर के बारामूला में पुलिस नाके पर आतंकी हमला करने वाले तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने करीरी में ढेर कर दिया। तीनों आतंकी सुबह सुरक्षाबलों के संयुक्त नाके पर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गये थे। सुरक्षाबलों को उनके छिपने की जगह की जानकारी मिली जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया।
उन्होंने सर्च अभियान चलाया तो छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। सुबह आतंकी हमले में तीन जवान शहीद हो गये थे। इनमें एक जम्मू कश्मीर पुलिस का एसपीओ था जबकि दो सीआरपीएफ के कर्मी थे। सुरक्षाबलों ने अभी भी करीरी इलाके को घेर रखा है और पूरे इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है।

