कोरोना महामारी के बाद भारत में अब बर्ड फ्लू नाम क एक वायरस ने लोगो को परेशान किया हुआ है। पिछले कुछ दिनों से ये भारत के हिस्सों में बहुत तेजी से फ़ैल रहा है। अब तक मध्यप्रदेश के १३ जिलों में बर्ड फ्लू के कई मामले सामने आये है।एक सरकारी अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, 27 जिलों में 1000 से अधिक कौवों और अन्य पक्षियों के मृत पाए जाने की खबर सामने आयी है। भारत में दिसंबर माह के अंत में ही इस वायरस से जुड़े कुछ मामले सामने आये थे।
बर्ड फ्लू के चलते मध्य प्रदेश के एक जन संपर्क अधिकारी ने बताया की मालवा जिले में एक पोलिटरी बाजार को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है , अधिकारी के मुताबिक यहां एक व्यक्ति में बर्ड फ्लू वायरस पाया गया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नीमच और इंदौर के पोल्ट्री फार्म्स को एक सप्ताह क लिए बंद कर दिया गया है।
एवियन फ्लू के बारे में पहली बार 50 कौवों में से दो के नमूनों में चला था, जिनके शव 29 दिसंबर, 2020 को इंदौर के रेसीडेंसी क्षेत्र में पाए गए थे। अधिकारी से मिली जानकारी क मुताबिक “कौवे और अन्य पक्षियों में एवियन फ्लू की उपस्थिति की अब तक पुष्टि की गई है। 13 जिलों में – इंदौर, मंदसौर, आगर मालवा, नीमच, देवास, उज्जैन, खडवा, खरगोन, गुना, शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर और विदिशा में फ्लू से जुड़े मामले सामने आये है। , ”
शनिवार की शाम तक, राज्य के 27 जिलों से लगभग 1,100 कौवे और जंगली पक्षियों की मौतें हुई थीं। अधिकारी ने आगे कहा कि विभिन्न जिलों से 32 नमूने विश्लेषण के लिए भोपाल में राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान को भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि सीहोर, बालाघाट, दमोह, उज्जैन, बैतूल और भिंड जिलों से को भेजे गए नमूनों में बर्ड फ्लू के वायरस का पता नहीं चला है।

