
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि यह एक बहुत ही व्यावहारिक, तर्कसंगत और प्रगतिशील बजट है. सबसे महत्वपूर्ण बात, टैक्स के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई और कोई नया उपकर नहीं लगाया गया है. उन्होंने कहा कि यह कोविड-19 से पहले के दौर में रिकवरी के स्टेज में तेज़ी लाएगा बल्कि तीन चार सालों में एक दिशा भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बार बुनियादी ढांचे और ऐसेट मॉनेटाइजेशन पर ध्यान केंद्रित किया है… यह सरकार की उस सोच को दर्शाता है कि अर्थव्यवस्था की लंबी दौड़ में निजी क्षेत्रों को शामिल करने की आवश्यकता है।
चिराग पासवान ने कहा कि बजट संतुलन पेश किया गया।
रक्षा क्षेत्र के बजट में बढ़ोतरी की गयी : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लोगों को उम्मीद नहीं थी कि इस प्रकार का बजट पेश होगा क्योंकि इससे पहले भी एक तरह से पाँच मिनी बजट पेश हुए हैं, इस बार कई पैकेज की घोषणा की गई है, जिसमें आत्मनिर्भर भारत इसका हिस्सा है. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शानदार बजट है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है, उन्होंने इसकी पुष्टि की कि रक्षा क्षेत्र के बजट में बढ़ोतरी हुई है।
योगी आदित्यनाथ : बजट में हर वर्ग के लिए प्रावधान





