आतंकी गाजी हैदर ने भारतीय सेना और हिन्दुओं के खिलाफ उगला जहर 

एनटी न्यूज डेस्क

आतंकी गाजी हैदर ने भारतीय सेना एवं हिन्दुओं के खिलाफ जहर उगला है। उत्तरी कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिदीन के कमाण्डर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद संगठन की कमान आतंकी गाजी हैदर ने संभाली है।

आतंकी गाजी हैदर को सैफुल्लाह मीर के नाम से भी जाना जाता है। कश्मीर में गाजी हैदर की ताजपोशी भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल आतंकी आतंकी सैयद सलाहउद्दीन ने की थी।

आतंकी गाजी हैदर ने अपने बयान में कहा कि घाटी में एक्टिव हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर ए तैयबा, जैश मोहम्मद,  इस्लामिक स्टेट ऑफ़ जम्मू कश्मीर (ISJK), तहरीक उल मुजाहिदीन सहित तमाम संगठनों को भारतीय सेना के खिलाफ आत्मघाती हमले के लिए निर्देशित किया जाता है।

भारतीय सेना घाटी में रहने वाले निर्दोष लोगों के दिल में आतंक फैला रही है। इसके साथ ही उसने हिन्दुओं के खिलाफ भी जमकर जहर उगला।