कोरोना को लेकर पुराने रिकॉर्ड टूटे, विश्व में भारत चौथे नंबर पर

एनटी न्यूज डेस्क

कोरोना को लेकर भारत में स्थिति बदतर होती जा रही हैं। विश्व में कोरोना मरीजों की संख्या की बात करें तो भारत चौथे नंबर पर पहुँच गया है। ये स्थिति वाकई में डरावनी है। पिछले 24 घंटों में पूरे देश में 10 हजार से ज्यादा कोरोना के नए पॉजिटिव केस मिले हैं।

24 घण्टे में नये मामले- 10956

नई मौतें-396

कुल मामले-297535

कुल सक्रिय मामले-141842

कुल ठीक-147195

कुल मौत -8498

राजधानी लखनऊ में कोरोना से 9वीं मौत

राजधानी लखनऊ में कोरोना से नौंवी मौत हो गयी। फूलबाग निवासी सादाब जेरा (60) ने कोरोना से दम तोड़ दिया। उन्हें 6 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।