वैष्णो देवी यात्रा के लिए 26 अगस्त से करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

न्यूज़ टैंक्स | लखनऊ

जम्मू, एएनआई। माता वैष्णो देवी ऑनलाइन यात्रा रजिस्ट्रेशन और हेलीकॉप्टर की बुकिंग 26 अगस्त से 5 सितंबर 2020 तक उपलब्ध है। कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण लगभग 5 महीने बंद रही यात्रा 16 अगस्त से फिर से शुरू हुई है।

ऑनलाइन वैष्णो देवी यात्रा पंजीकरण और हेलिकॉप्टर सेवा बुकिंग 26 अगस्त से 5 सितंबर के लिए खुलेगी। यह जानकारी माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार जांगिड ने दी। उन्होंने बताया कि यात्रा और हेलिकॉप्टर सेवा के इच्छुक यात्री इस अवधि के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और बुकिंग 26 अगस्त से करवा सकते हैं।

बाते दे कि कोरोना वायरस के चलते 18 मार्च को तीर्थस्थल बंद कर दिया गया था। कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर 16 अगस्त से दर्शन के लिए खोला गया था। पहले सप्ताह केवल 2,000 तीर्थयात्रियों को ही अनुमति मिली थी। इन यात्रियों में 1900 जम्मू-कश्मीर और 100 देश के बाकी हिस्सों के थे।अब 26 अगस्त से 5 सितंबर की अवधि के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और हेलिकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू की जा रही है।