यूपी की जनता ने सीधे मोदी-योगी से कर लिया गठबंधन : सुरेश राणा

  • शामली पहुंची भाजपा की जनविश्वास यात्रा में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़
  • बीजेपी की विश्वास यात्रा का जिले में विभिन्न स्थानों पर किया गया भव्य स्वागत

शामली। भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा बुधवार को सहारनपुर जनपद से शामली जिले की सीमा में दाखिल हुई। जनविश्वास यात्रा में शामिल गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कई दल एक दूसरे के साथ गठबंधन कर रहे हैं, लेकिन यूपी की जनता ने सीधे मोदी-योगी के साथ गठबंधन कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी दंगा कराने वालों का कोई दांव नही चलने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी योगी पर यूपी की जनता को विश्वास है और उसी का नतीजा है कि आज इस विश्वास यात्रा रैली में हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

सहारनपुर जनपद से प्रारंभ हुई भाजपा की जन विश्वास यात्रा बुधवार को जनपद शामली पहुंची जहां जगह-जगह मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का फूलवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।  जनविश्वास यात्रा में शामिल सूबे के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने विपक्ष के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि वें लोग एक दूसरे से गठबंधन कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने सीधे मोदी-योगी से गठबंधन कर लिया है। मंत्री ने कहा कि यहां के लोग दंगा कराने वालों को नही भूले हैं, जिन्होंने चार साल में 400 से अधिक दंगे दिए, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर को दंगों की आग में जलाया आज वें भी यात्रा निकाल रहे हैं। लोगों को कारबाइन की गड़गड़ाहट अभी भी याद है, लेकिन अब जनता को नफरत का नही बल्कि मोदी-योगी का विकास का एजेंडा पसंद आ रहा है। मंत्री ने कहा कि आज सडकों पर टैªक्टर ही टैªक्टर है यह मोदी और योगी की कुशल नीतियों का ही परिणाम है। आज प्रदेश विकास की पटरी पर दौड़ रहा है, पहले की सरकार में रोजगार की कमी थी, विकास की कमी थी लेकिन अब आप देख सकते हैं कि किस प्रकार प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है। इस मौके पर सांसद प्रदीप चौधरी सहित अन्य नेतागण भी मौजूद रहे। शहर के सुभाष चौंक पर नगर भाजपा मंडल की अध्यक्षा मीनू संगल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द संगल सहित सैंकडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनविश्वास रैली का फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा हनुमान रोड वर्मा मार्किट के निकट भी कार्यकर्ताआंे ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात जनविश्वास यात्रा बागपत के लिए रवाना हो गई।

मेडिकल कालेज, डिग्री कालेजों की स्थापना हुई

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश के सभी जनपदांे में मेडिकल कालेज, डिग्री कालेजों की सौगात दे रही है। प्रदेश की तमाम सडकें भी बेहतर हुई हैं। आगे भी मोदी-योगी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि प्रचंड बहुमत से दोबारा प्रदेश में योगी की सरकार बनेगी और यही विश्वास है प्रदेश की जनता का कि अगर विकास संभव है तो वह योगी ओर मोदी है। विपक्षी गठबंधन पर मंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियां गठबंधन कर रही है लेकिन प्रदेश में योगी और मोदी की सरकार का सीधा गठबंधन प्रदेश की जनता से है।

अब अपराधी कर रहे पलायन : मोहित बेनीवाल  

भाजपा की जन विश्वास यात्रा बुधवार दोपहर जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा संगम पर पहुंची। यात्रा के साथ चल रहे पंचायत राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, गन्ना मंत्री सुरेश राणा का लोगों ने भव्य स्वागत किया। जन विश्वास यात्रा के साथ क्षेत्र के किसानों के सैंकड़ों ट्रैक्टर भी चलते हुए दिखाई दिए। जिले में विभिन्न स्थानों पर जनविश्वास यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि यूपी विकास की राह पर दौड़ लगा रहा है। भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश में लोग आसानी से अपना काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश से व्यापारियों का नही बल्कि अपराधियों का पलायन हो रहा है।