लव, सेक्स और धोखा : यूपी के इस लड़के ने दिल्ली की लड़की के साथ यही किया है

एनटी न्यूज डेस्क/ महोबा

महोबा में ‘लव ,सेक्स और धोखा’ का मामला सामने आया है। जिसमें दिल्ली में रहने वाली एक किशोरी के साथ प्रेमी ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। जिसके बाद अब दिल्ली की रहने वाली युवती न्याय के लिए महोबा पहुँच गयी है और पुलिस से न्याय दिलाने की मांग की है।


अपने परिजनों के साथ महोबा पहुंची युवती ने प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। तो वहीं आरोपी प्रेमी अपनी दुल्हन और परिवार वालों के साथ फरार हो गया है। इस मामले ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

देश की राजधानी दिल्ली का है मामला

लव,सेक्स और धोखे की यह वारदात देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ी हुई है। पीड़ित प्रेमिका के मुताबिक़ महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला प्रशान्त चतुर्वेदी दिल्ली में रहकर एक कम्पनी में जॉब करता था। जहां वह भी जॉब करती थी। प्रेमिका की माने तो दोनों के बीच प्यार पनपा और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

पाँच साल तक प्रशान्त युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। दरअसल पीड़ित प्रेमिका को शादी का झांसा देकर प्रशान्त उसके साथ सम्बन्ध बनाता था। इसी बीच कुछ दिन पहले प्रशांत घर में कुछ काम होने की बात कहकर महोबा वापस आ गया। प्रेमिका को क्या पता था कि वो जिसके साथ पिछले 5 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है उसने उसे धोखा देकर हाल ही में किसी और लड़की से शादी कर ली है।

नीरव मोदी केस में गिरफ्तार हुये विपुल अम्बानी का मुकेश अम्बानी से क्या रिश्ता है ?

महोबा आ गयी प्रेमिका

प्रेमिका को जैसे ही इस बात की खबर मिली तो वो परिवार के साथ महोबा आ धमकी। फिर क्या था कसमे ,वादे, प्यार , वफ़ा की दुहाई देती हुई पहले तो प्रेमिका ने प्रेमी के परिवार वालों से सम्पर्क साधा। जहां उसे निराशा ही हाथ लगी। प्रेमी अपनी नई दुल्हन को लेकर फरार हो चुका था। ऐसे में निराश प्रेमिका अपनी माँ औऱ बहन के साथ शहर कोतवाली पहुँची और आरोपी प्रेमी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए लिखित शिकायत दी।

प्रेमिका की माँ का आरोप है कि पिछले दो दिनों से पुलिस मामले में राजीनामा करने का दवाब बना रही है। दो दिन से वो न्याय के लिए कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं मगर उन्हें इंसाफ नही मिल पा रहा जिसको लेकर परिवारजनों ने कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा भी किया।

ताज महोत्सव 2018 : मशहूर कव्वाल असलम साबरी की कव्वाली ने जीत ली महफिल, देखिये वीडियो…

प्रेमी के खिलाफ हुआ मुकदमा हुआ दर्ज

हंगामे के बाद आखिरकार एसपी एन. कोलांचि के निर्देश पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित प्रेमिका बताती है कि उसके साथ युवक ने न केवल धोखाधड़ी की है बल्कि उसका शरीरिक शोषण भी किया है। वो दिल्ली से महोबा सिर्फ न्याय माँगने आयी है। वो प्रेमी के खिलाफ कार्यवाही चाहती है।

आरोपी है फरार

इस पूरे मामले को लेकर सीओ सिटी जितेंद्र दुवे बताते हैं कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जाँच की जा रही है। आरोपी अभी फरार है। जाँच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

पहले मार डाला फिर खेत में छिपा दिया शव, जब मामला खुला तो भाग निकले आरोपी