Monday , 20 May 2024

नीरव मोदी केस में गिरफ्तार हुये विपुल अम्बानी का मुकेश अम्बानी से क्या रिश्ता है ?

एनटी न्यूज डेस्क/नई दिल्ली 

पंजाब नेशनल बैंक के 11 हजार करोड़ की चपत लगाने वाला उद्योगपति और हीरा व्यापारी नीरव मोदी देश छोड़कर फरार है। पीएनबी फ्रॉड केस में अब तक सीबीआई ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सबसे ज्यादा विपुल अम्बानी का नाम सुर्ख़ियों में हैं।
विपुल अम्बानी को सीबीआई ने बीती 20 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा चार और लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिसमें नीरव मोदी की तीन फर्मों में सिग्नेटरी और ऐक्जिक्यूटिव असिस्टेंट कविता मनकिकर, फायरस्टार में सीनियर एक्जिक्यूटिव अर्जुन पाटिल, नक्षत्र के मुख्य वित्तीय अधिकारी कपिल खंडेलवाल और गीतांजलि ग्रुप में मैनेजर रहे नितेन शाही शामिल हैं।
इसके साथ ही सीबीआई इस मामले के पंजाब नेशनल बैंक के कई मौजूद और पूर्व अधिकारियों से भी पूछताछ में जुटी हुई है।

कौन है विपुल अम्बानी 

विपुल अम्बानी नीरव मोदी की कंपनी ‘फायरस्टार इंटरनैशनल’ का अध्यक्ष था। सोशल मीडिया पर विपुल का सम्बन्ध अम्बानी फैमिली से बताते हुए कई मैसेज वायरल हो रहे हैं। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, यह जानना जरूरी है।
तो आइये आपको अम्बानी फैमिली से रूबरू करवाते हुए विपुल के बारे में बताते हैं। हीराचंद गोवर्धनदास की शादी जमुनाबेन से हुई। जिससे उनके 5 बच्चे हुए। जिसमें तीन बेटे और एक बेटा शामिल था।
सबसे बड़े बेटे का नाम रमणिकलाल, उसके बाद धीरूभाई अम्बानी और फिर नाटूलाल अम्बानी। दो बेटियां भी थी त्रिलोचनाबेन और जसुमतिबेन।   हीराचंद गोवर्धनदास का दूसरा बेटा धीरूभाई अम्बानी, जिसके बारे में तो आप सब जानते ही हैं, उनकी शादी कोकिलाबेन से हुई।
कोकिलाबेन अम्बानी से धीरू भाई के चार बच्चे हुए। मुकेश अम्बानी, अनिल अम्बानी, नीना कोठारी नौर दीप्ति सलगांवकर।
विपुल अम्बानी धीरुभाई के छोटे भाई नाटूलाल के परिवार से आते हैं। विपुल अम्बानी नाटूलाल और स्मिताबेन के सबसे बड़े बेटे, मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के चचेरे भाई हैं।

केमिकल इंजिनियर है विपुल 

विपुल एक केमिकल इंजिनियर है और उसने यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुएट्स इसकी पढ़ाई की है। उसने अपने कॅरियर की शुरुआत रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी प्रॉजेक्ट एन्ड इंडस्ट्रियल इंजिनियरिंग ग्रुप से की। इस कंपनी में उसने मैनेजिंग डायरेक्टर के पोस्ट तक काम किया।
इसके बाद विपुल ने टॉवर कैपिटल ऐंड सिक्यॉरिटीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से अपनी खुद की कंपनी बनाई। ब्लूमबर्ग के मुताबिक़ अभी भी इस कंपनी के डायरेक्टर विपुल अम्बानी ही हैं। वही कंपनी की दूसरी डायरेक्टर प्रीति अम्बानी हैं, जो विपुल की पत्नी हैं। दोनों की शादी 2009 में हुई थी।

विपुल और उनकी पत्नी हैं डायरेक्टर 

टावर कैपिटल ऐंड सिक्यॉरिटीज प्राइवेट लिमिटेड  नाम की सी कंपनी के डायरेक्टर विपुल और उनकी पत्नी हैं। ये कंपनी अपने क्लाइंट्स को ब्रोकरेज सेवा देती है और कर्ज की स्थिति में भी अपने क्लाइंट्स को सर्विस देती है।
ये कंपनी 1994 में शुरू की गई थी और फिर भारत की टॉप तीन डेब्ट इंटरमीडियरिज कंपनियों में शुमार हो गयी। बता दें कि विपुल अम्बानी ने नीरव मोदी के साथ 2014 में काम करना शुरू किया था। क्योंकि विपुल नीरव मोदी की  कंपनी में काम करते थे।
इसलिए नीरव मोदी के फ्रॉड कनेक्शन की पड़ताल सीबीआई विपुल अम्बानी से कर रही है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई की ओर से विपुल का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है।