Saturday , 27 April 2024

समुद्री हमलावरों की अब खैर नहीं, भारत ने बनाया यह प्लान !

News Tanks/MTCPL

नई दिल्ली। समुद्र में व्यापारिक जहाजों (Merchant ships) पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। हमलावरों को मुंहतोड़ जवाब देने के भारतीय नौसेना ने अरब सागर के ऊपर हवाई घुसपैठ अभियान चलाया।नौसेना के इस अभियान के तहत भारतीय नौसेना ने अरब सागर और अदन की खाड़ी में विशेष बलों की हवाई तैनाती की है। जानकारी के मुताबिक समुद्री लुटेरों के मनोबल को तोड़ने के लिए खाड़ी और अरब सागर में हमलावरों के मुकाबला MARCOS कमांडो करेंगे। हाल के दिनों में हुई घटनाओं में नौसेना ने अपना शौर्य दिखाते हुए बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था।

नौसेना के प्रवक्ता ने सोमवार को दिए एक बयान में बताया कि ऐसे किसी भी समुद्री खतरे के खिलाफ तत्कालिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भी किया जा रहा है। भारतीय नौसेना ने क्षेत्र में निरंतर समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए अरब सागर में सी-130 विमानों से पैराड्रॉपिंग करके विशेष बलों द्वारा हवाई हमला किया।

एक अधिकारी ने कहा, नौसेना क्षेत्र में व्यापारिक जहाजरानी और नाविकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध और तैयार है।

अरब सागर में हालिया हमलों को ध्यान में रखते हुए भारतीय नौसेना ने निवारक उपस्थिति बनाए रखने के लिए पहले से ही विभिन्न क्षेत्रों में निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोर्मुगाओ, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता को तैनात किया है।

बताते चलें कि पिछले कुछ हफ्तों में लाल सागर, अदन की खाड़ी और मध्य और उत्तरी अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर समुद्री सुरक्षा घटनाएं बढ़ी हैं।

कुछ हफ्ते पहले भारतीय तट से लगभग 700 समुद्री मील दूर एमवी रुएन पर समुद्री डकैती की घटना सामने आई थी, जिसके बाद पोरबंदर से लगभग 220 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमला हुआ था।