वीडियो : मेनका गांधी के काफिले से टकरा गया मासूम बच्चा, अस्पताल में भर्ती 

एनटी न्यूज डेस्क/ पीलीभीत 

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी एक दिवसीय दौरे पर आज अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंची। इस दौरान उनके काफिले की एक गाड़ी से 13 साल का मासूम टकरा गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
file photo.. indian express
गाड़ी से टक्कर के बाद मेनका गांधी ने तुरंत अपनी गाड़ी से उतरकर, मासूम को पुलिस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ पर उसकी स्थिति में सुधार है।

सभा में जा रही थी मेनका गांधी

बता दें कि आज केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत स्थित जिला पंचायत में शिलान्यास कर अपने काफिले से बरखेड़ा क्षेत्र में होने वाली सभाओं में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही मेनका गांधी का काफिला थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ज्योरा कल्याण पहुंचा, वैसे ही उनके काफिले में चल रही एक गाड़ी से 13 साल का बच्चा टकरा गया।

बच्चे का नाम आनंद प्रकाश है और उसकी उम्र 13 साल है।  आनंद गांव ज्योगरा कल्याणपुर का निवासी है।  घटना के दौरान आनन्द प्रकाश साईकिल से अपने घर से खेत जा रहा था।  काफिले की एक गाड़ी से बच्चे के घायल होने का पता चलने पर मेनका गांधी ने तुरंत पुलिस को बुलाकर आनन- फानन बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों  के उपचार के बाद घायल बच्चे की हालत में सुधार है।

ये भी पढ़ें :

ईरान ने इंडिया को दिए एक नहीं नौ तोहफे, अब आतंकवाद से दोनों देश साथ मिलकर लड़ेंगे

वीडियो में देखिये कैसे रिहर्सल में फेल साबित हुई कन्नौज पुलिस

लवली को रास नहीं भाजपा, उन्होंने की घर वापसी-कई ‘गिफ्ट’ भी साथ लाए