महाराजगंज: रुपया बना दमाद की हत्या का कारण, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली !

न्यूज टैंक्स/ महाराजगंज

रिपोर्ट- शिव श्रीवास्तव

पनियरा पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि, ससुराल में दामाद की हत्या 1 लाख की लेनदेन की वजह से हुई थी। हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

क्या है मामला-

पनियरा क्षेत्र के मनोहर चक गांव में ससुराल आए युवक की हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह गांव के बाहर खेत में परसा मलिक क्षेत्र के बिशन पुरवा निवासी रामप्रवेश उम्र 30 वर्ष का शव बरामद हुआ। मनोहर चक गांव निवासी रामवृक्ष यहां उसकी शादी हुई थी।

पुलिस की जांच मे मृतक के भाई राकेश चौहान ने पुलिस को बताया कि उनके भाई ने अपने साले सूरज के खाते में एक लाख रुपए भेजे थे।

रुपए साली के शादी में उपयोग किया गया था। शादी के बाद भाई ने ससुराल पर रुपया वापसी का दबाव बनाने लगा। यह बात ससुराल वालों को नागवार लगी और उन्होंने साजिश के तहत घर में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को खेत में ठिकाने लगा दिया।

विवेचना में पुलिस लेन देन को प्रमुखता दे रही है। थानाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने बताया कि रुपए के लेन-देन का मामला प्रकाश में आया है। आरोपितों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें:

Train cancellation: 12 अगस्त तक रेल सेवाएं रद्द, जानिए कैसा मिलेगा रिफंड !

Coronil: आयुष मंत्रालय ने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि बाबा रामदेव ने देश को नई दवा दी है, लेकिन…!

फिर विवादों में रेहाना फातिमा, इसबार टॉपलेस होकर अपने बेटे से कराई बॉडी पेंटिंग

देश-दुनिया की लेटेस्ट ख़बरों से जुड़ें रहने के लिए हमेंFacebookWhatsAppTwitter और YouTubeपर फॉलो करें।