Saturday , 27 April 2024

फिर विवादों में रेहाना फातिमा, इसबार टॉपलेस होकर अपने बेटे से कराई बॉडी पेंटिंग

न्यूज टैंक्स/ ट्रेंडिंग

विवादों में रहने वाली कार्यकर्ता रेहाना फातिमा ने एकबार फिर अपने लिए मुसीबतें खड़ी करली हैं। रेहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेहाना अपने नाबालिग बच्चों से अपने अर्द्धनग्न शरीर पर पेंटिंग बनवा रही है। रेहाना ने ये वीडियो जब सोशल मीडिया पर डाला तो बवाल मच गया। पुलिस ने भी इस मामले संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया।

भगवान अय्यप्पा के मंदिर में घुसने का किया था प्रयाश

बता दें कि रेहाना फातिमा का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले रेहाना तब चर्चा में आयीं थी जब उन्होंने 018 में सबरीमला स्थित भगवान अय्यप्पा के मंदिर में प्रवेश करने का प्रयाश किया था।

किशोर न्याय कानून के तहत मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नेता ए.वी. अरुण प्रकाश की ओर से मंगलवार को मिली शिकायत के आधार पर पतनमतिट्ठा जिले की तिरुवाला पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून और किशोर न्याय कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

फातिमा ने ‘बॉडी एंड पॉलिटिक्स (शरीर और राजनीति) शीर्षक से यह तस्वीर पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बीच, बाल अधिकार संरक्षण मुद्दे पर केरल के राज्य आयुक्त ने बुधवार को पतनमतिट्ठा जिले के पुलिस प्रमुख से 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।

वायरल वीडियो में रेहाना टॉपलेस अपने बेटे से शरीर पर पेंटिंग बनवा रही हैं। रेहाना ने यह वीडियो फेसबुक और यूट्यूब पर अपलोड करते हुए लिखा कि आंख में संक्रमण की वजह से वह आराम कर रही थीं और इस दौरान उनके बच्चों ने शरीर पर पेंटिंग की। उन्होंने पहले भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें डाली हैं और 18 दिनों के लिए जेल भी जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:

बेटे को थी नशे की लत, पिता ने तंग आकर किया कुछ ऐसा कि सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

PCS इंटरव्यू में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों के लिए वरदान साबित होगा ये व्हाट्सएप ग्रुप !

Corona Update: जानिए देश में क्यों तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

देश-दुनिया की लेटेस्ट ख़बरों से जुड़ें रहने के लिए हमेंFacebookWhatsAppTwitter और YouTubeपर फॉलो करें।