एनटी न्यूज डेस्क/ लखनऊ
मध्य प्रदेश के मंदसौर काण्ड की पहली बरसी पर राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शेखर दीक्षित ने मंदसौर काण्ड में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पंडित शेखर दीक्षित ने कहा कि मंदसौर जैसे कांड भारत जैसे कृषि प्रधान देश के लिए धब्बा हैं।

पंडित शेखर दीक्षित ने कहा कि भले ही देश को आजाद हुए 70 साल से ज्यादा हो गए हों लेकिन देश का भाग्यविधाता ‘अन्नदाता’ आज भी गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ है। सरकारों की ओर से केवल किसानों के हितों की बातें की जाती हैं और मौक़ा पड़ने पर उन पर लाठी-डंडों के साथ गोलियां तक चलवाई जाती हैं। मंदसौर काण्ड में शिवराज सरकार की शह पर किसानों की हत्याएं की गयी, जिसकी दोषी पूरी तरह से मध्य प्रदेश सरकार हैं।
पंडित शेखर दीक्षित ने कहा कि आज से ठीक एक साल पहले अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर शिवराज सरकार की ओर से इस तरह से गोलियां चलवाई गयी, जैसे देश में ब्रिटिश हुकूमत का राज हो। जिसमें कई किसान भाइयों की मौत हो जाती है। घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की मौतों पर झूठे आंसू बहाते हैं और उन्हें एक बार फिर बहकाने का प्रयास करते हैं। जोकि सबसे दुखद है।
पंडित शेखर दीक्षित ने कहा कि आज भी मंदसौर काण्ड में मारे गए किसान भाईयों का दर्द छलक उठता है। आने वाले चुनाव में किसानों पर गोली चलवाने वाली सरकार का पतन तय है।