Wednesday , 15 May 2024

51 वर्षीय जैन मुनि तरुण सागर का निधन ,प्रधानमंत्री ने जताया शोक

एनटी न्यूज //डेस्क// लखनऊ:

जैन मुनि तरुणसागर का शनिवार को 3:18 बजे निधन हो गया |51 वर्ष के तरुण मुनि पीलिया की बीमारी  से पीढ़ित थे ,उनका एक निजी अस्पताल मे कई दिनो से इलाज चल रहा था | तरुण सागर का जन्म वर्ष 1967 मे 26जून को हुआ  था | उनकी मां का नाम शांतिबाई और पिता का नाम प्रताप चंद्र था|  1981 मे अपना घर त्याग दिया और   छत्तीसगढ़ से दीक्षा प्राप्त  कर | उनकी मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर शोक जताया है |  आपको बताते चलें जैन मुनि तरुण सागर जी के अनुयायियों की संख्या देश-विदेश में काफी ज्यादा है। लोग उनके निधन से बहुत दुखी हैं और उन्हें सोशल साइट्स पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

 

 

जैन मुनि तरुण

जैन मुनि देश  की कई विधानसभाओं में प्रवचन दे चुके है एक बार  हरियाणा विधानसभा में उनके प्रवचन पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद संगीतकार विशाल डडलानी के  ट्वीट पर काफी बवाल खड़ा हुआ था इसका मामला बढ़ता देख विशाल को माफी भी मांगनी पड़ गई थी. इस विवाद के बाद आम आदमी पार्टी से जुड़े संगीतकार डडलानी ने राजनीति से अपने आप को अलग कर लिया था |