Sunday , 12 May 2024

किसान ने खेत में लगाया सनी लियोनी का पोस्टर, वजह बड़ी दिलचस्प है 

एनटी न्यूज डेस्क/ अजब-गजब 
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में एक किसान ने अपने खेत में सनी लियोनी का लाल बिकनी वाला पोस्टर लगाया है। जो सारे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन इसका कारण बड़ा दिलचस्प है। दरसअल ए.चेंचू रेड्डी नामक किसान ने अपनी फसल को बचाने के लिए ऐसा किया है। ए.चेंचू रेड्डी  नेल्लोर जिले में बांदाकिंदिपल्ली गांव के रहने वाले हैं।
आखिर सनी लियोनी का पोस्टर लगने से फसल कैसे बचेगी ? ये सोचने का विषय है। लेकिन पोस्टर लगाने के बाद किसान रेड्डी का कहना है कि उनकी फसल को इस बार  नुकसान से बच गयी है।

बुरी नजर से बचाने के लिए किया ऐसा काम 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक़ किसान  ए.चेंचू रेड्डी से इसके पीछे की वजह से बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘सनी लियोनी को लोग चाहते हैं। ऐसे में लोग फसलों को नहीं बल्कि सनी लियोनी को देखते हैं। इससे मेरी फसलें बुरी नजरों से बच जाती हैं। इसका फायदा मिल रहा है। फसलें अच्छी हुई हैं।’

कई सालों से फसल हो रही थी खराब

रेड्डी का कहना है कि पिछले कई सालों से फसलें खराब हो रही थी। इसका कारण सड़क के किनारे मेरे खेल का होना है। दरअसल सड़क किनारे खेत होने से हर आने-जाने वाले की नजर फसलों पर पड़ती है। जिसमें कुछ बुरी नजरों के कारण फसलें बर्बाद हो जाती हैं।

फसल बर्बादी से बचने के लिए किया ये उपाय 

किसान रेड्डी ने कहा कि फसल को बर्बादी से बचाने के लिए उन्होंने ये काम किया है। दरअसल इसकी सलाह उन्हें कुछ दोस्तों ने दी थी। रेड्डी का कहना है कि वह सनी लियोनी के फैन नहीं हैं लेकिन दोस्त के सुझाव पर उन्होंने इस पर अमल किया और इसके परिणाम से वह हैरत में है। क्योंकि अब हर कोई सिर्फ सनी लियोनी को देखता है। मेरी फसल की तरफ लोगों की नजर नहीं जाती। अब मेरी फसलें अच्छी हो रही हैं।’

खेत में लगे हैं दो पोस्टर 

बता दें कि बांदाकिंदिपल्ली गांव में सड़क किनारे रेड्डी की 10 एकड़ जमीन है। जिसमें वह सब्जियां उगाते हैं। इसी खेत में रेड्डी ने खेत के दोनों किनारों पर सनी लियोनी के दो पोस्टर लगाए हुए हैं। इस पोस्टर पर तेलुगू में लिखा है, ‘मुझसे जलना मत’।