Monday , 13 May 2024

यमुना शुद्धिकरण के लिए किए जाएंगे हरसंभव प्रयास

एनटी न्यूज / मथुरा / वृंदावन

● यमुना शुद्धिकरण के लिए किए जाएंगे हरसंभव प्रयास

वृंदावन। यमुना मिशन द्वारा ब्रज और यमुना के हित में किए जा रहे कार्यों में और अधिक गति दिखाई देगी। क्योंकि मिशन को अब भारत के 5 मूर्धन्य संतों का संरक्षकत्व मिल गया है।

संरक्षक मंडल में शामिल महामंडलेश्वर कार्ष्णि स्वामी गुरु शरणानंद महाराज, गौ-ऋषि स्वामी श्रीदत्त शरणानंद महाराज, जगद्गुरु मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज और बाबा सियारामदास महाराज यमुना मिशन के कार्यों में सुझाव देंगे।

बाइट- गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, संरक्षक

गुरुवार को धर्म नगरी वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपा धाम आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में संरक्षक गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। वहीं कहा कि ब्रज हित में और यमुना शुद्धिकरण के लिए संतो के द्वारा भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।