Saturday , 27 April 2024

लोक जागरण मंच अवध प्रांत चला रहा मतदाता जागरूकता अभियान

लखनऊ। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान सभी का अधिकार है। लोकतांत्रिक देश में यह हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इससे हम सभी अच्छी सरकार बना सकते हैं। सभी को बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस उत्सव में हिस्सा लेकर देश के विकास में अपना बहुमुल्य भागीदारी सुनिश्चित करें। यह बातें लोक जागरण मंच अवध प्रांत के द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान में कही गयी।

आपको बता दें लोक जागरण मंच के द्वारा लोगों को घर-घर जाकर मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस मंच का उदेश्य अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना है। मंच का कहना कि जिन लोगों को पहली बार मतदान करने का मौका मिला है वह बिना किसी के बहकावे में आकर क्षेत्र का विकास करने वाले व्यक्ति को ही प्रथमिकता देंगे।