Tuesday , 14 May 2024

मानस पर्यावरण संस्थान ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन

एनटी न्यूज़डेस्क/श्रवण शर्मा/लखनऊ

प्रयागराज: मानस_पर्यावरण_संस्थान के सौजन्य से बृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम राजकीय कालोनी बादशाह नगर मे किया गया। इस कार्यक्रम मे 15 पंचवटी (एक पंचवटी मे पीपल, गूलर, बरगद, अशोक एवं बेल) कुल 75 पौधो का सृजन किया गया।  इस कार्यक्रम का संयोजन आनन्द_त्रिपाठी (क्षेत्रीय संयोजक प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान काशी प्रान्त) एवं संचालन मानस चिरविजय सांकृत्यायन एवं सहभागिता मोनार्क त्रिपाठी ने की।

वृक्ष पूजन संपन्न हुआ

इस अवसर पर अंकिता ने बृक्ष पूजन का कार्य किया। कार्यक्रम के संयोजक आनन्द त्रिपाठी एवं चिरविजय सांकृत्यायन ने पर्यावरण प्रदूषण को खत्म करने एवं जीवन जीने योग्य वातावरण बनाने में बृक्ष की भूमिका के बारे मे जागरूकता अभियान भी चलाया। उक्त कार्यक्रम मे नीरज शुक्ला, मानव , शालिनी, योगेश, कृष्णानंद राय,सुरेश, अमित, शिवान्सु आदि लोग अन्य अनेक लोग उपस्थिति रहे।