Tuesday , 14 May 2024

महराजगंज: घर में लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

एनटी न्यूज/ महराजगंज

रिपोर्ट- शिव श्रीवास्तव

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अगया गांव में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी है। जानकारी के अनुसार, वीरेन्द्र की पुत्री रिंकी की शादी पाँच वर्ष पहले अगया गांव के रहने वाले संदीप पुत्र जुगलकिशोर के साथ हुई थी। मंगलवार को घर में हड़कंप तब मच गया जब रिंकी का शव छत के कुंडी से लटकता मिला

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुरन्दरपुर पुलिस ने मृतक महिला का शव बरामद कर अग्रिम करवाई में जुट गई। रिंकी के परिजनों ने रिंकी के पति संदीप, ससुर जुगलकिशोर व देवर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें:

महराजगंज: कोविड-19 जनपहल- वीडियो बनाओ 10000 तक इनाम पाओ

COVAXIN: भारत में बनी कोरोना वैक्सीन ‘कोवाक्सिन’ को मिली इंसानों पर परीक्षण की मंजूरी

Coronavirus medicine remdesivir: एक शीशी दवा की कीमत 390 डॉलर, इतने दिन तक…!

देश-दुनिया की लेटेस्ट ख़बरों से जुड़ें रहने के लिए हमें Facebook,WhatsApp,Twitterऔर YouTubeपर फॉलो करें।