Sunday , 19 May 2024

ताज महल का नाम बदलकर राम महल हो: भाजपा विधायक

एनटी न्यूज़ डेस्क / बलिया  / अरविंद कश्यप 

अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान देते  हुए सुर्खियों में छा गए हैं। भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के अनुसार मुस्लिम शासकों के नाम पर बनी सड़कों और स्मारकों का नाम बदल देना चाहिए। ताजमहल को राम महल या कृष्ण महल कर देना चाहिए, वहीं विक्टोरिया पैलेश को जानकी पैलेश या पार्वती पैलेश कर देना चाहिए।

इन बयानों का क्या…

यूपी में नेताओं की बदजुबानी बंद होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बलिया से है जहां के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने बयान दिया है कि यदि मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदायल उपाध्याय स्टेशन किया जा सकता है तो मुसलमान शासकों के नाम पर जो सड़कें हैं उनको राष्ट्रभक्तों के नाम पर किया जाना चाहिए।

यह रहा बयान…

ठीक उसी तरह ताजमहल को राम महल या कृष्ण महल कर देना चाहिए वहीं विक्टोरिया पैलेश को जानकी पैलेश या पार्वती पैलेश कर देना चाहिए। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि मुझे मुस्लिम से कोई आपत्ति नहीं। राष्ट्रभक्त मुसलमानों के नाम पर उन सड़कों का नाम रखा जा सकता है।

आगे क्या बोले… क्योंकि नामों से स्पष्ट होता है ‘संस्कार’

भतीजे के खिलाफ दर्ज मुकदमे से क्रोधित बीजेपी विधायक ने दी भद्दी-भद्दी गलियां, देखिये वीडियो

http://वेश्यावृत्ति के मुंह पर धकेल दी जाती दूधमुंही बच्ची की माँ, पहुंची पुलिस के द्वार