Thursday , 16 May 2024

वृंदावन : मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक में लिया बाँके बिहारी मंदिर का जायजा

एनटी न्यूज / वृंदावन / कन्हैया वर्मा 

● मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक में लिया बाँके बिहारी मंदिर का जायजा

वृन्दावन: प्रसिद्ध श्री बांकेबिहारी मन्दिर भक्तो की उमड़ती भारी भीड़ के बाद व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंडलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक मन्दिर पँहुँचे। मन्दिर प्रबंधन व प्रशासनिक अधिकारियों से तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। मथुरा के आधिकारिक दौरे पर आये मंडलायुक्त अमित कुमार व पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोरा ने दिनभर जनपद मुख्यालय पर आलाधिकारियों से विकासकार्यो पर मंथन के बाद सायंकाल वृन्दावन की ओर रुख किया।

उनका काफिला सीधे श्री बांकेबिहारी मन्दिर पहुंचा। सबसे पहले अधिकारीद्वय ने सुंदर फूल बंगले में विराजित ठाकुर जी के दर्शन किये। उसके बाद मन्दिर परिसर के अंदर व बाहर व्यववस्थाओ का जायजा लिया। अधिकारीद्वय ने मन्दिर प्रबंधक मुनीश शर्मा व अधीनस्थ अधिकारियों से दर्शनार्थ आने वाले भक्तो के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत चहल, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसडीएम क्रांति शेखर सिंह, सीओ सदर गौरव कुमार त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा, चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।