Wednesday , 15 May 2024

वृन्दावन : यमुना में गिर रहा नालो का पानी , गंगा दशहरा पर्व नजदीक,प्रशासन बेखबर।

एनटी न्यूज / वृन्दावन / कन्हैया वर्मा

● यमुना में गिर रहा नालो का पानी।

● गंगा दशहरा पर्व नजदीक,प्रशासन बेखबर।

मथुरा/वृन्दावन– केंद्र व प्रदेश सरकार के मोक्षदायिनी मां यमुना महारानी को दूषित जल से मुक्त करने के आदेश पूरी तरह विफल साबित हो रहे है। ना तो यमुना में शुद्ध जल छोड़ा जा रहा है और नाही यमुना में गिरते नालो को टेप किया गया है। जबकि न्यायालय द्वारा भी पूर्व में ही यमुना में गिर नालो को टेप किये जाने के आदेश दिये जा चुके है। इसके बाबजूद चीरघाट के समीप नालो का पानी यमुना में गिरता देखा जा सकता है।

● स्थानीय नाविकों की माने तो बाहर से आने वाले श्रद्धालुओ यमुना स्नान तो दूर बल्कि आचमन लेने से भी करता रहे है। क्योकि उन्हें डर है कि कही दूषित जल ही उन्हें संक्रामक महामारी का रोगी न बना दे।
यहां बताते चले कि गंगा दशहरा पर्व भी नजदीक है,

जोकि हिन्दू भक्तो में स्नान के लिए मुख्य पर्व माना जाता है,जो भक्त गंगा स्नान नही कर पाता है वह भक्त यमुना स्नान के साथ ही अपनी मनोकामना पूर्ण कर लेता है।
अब देखना यह होगा कि क्या गंगा दशहरा को लेकर प्रशासन यमुना में गिर रहे नालो को टेप कराकर शुद्ध जल यमुना में छुड़वाता है या फिर यमुना युही अपनी बदहाली पर आंसू बहाती रहेगी।