Monday , 13 May 2024

जहाज में हुआ बच्ची का जन्म, विमान में सवार डॉक्टर और क्रू मेंबर्स की मदद से डिलिवरी

 बेंगलुरु से जयपुर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट एक महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया है। उसी फ्लाइट में सवार एक डॉक्टर और क्रू मेंबर्स ने महिला की डिलीवरी कराने में मदद की। फ्लाइट के जयपुर पहुंचने से पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक डॉक्टर और एक एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दे दिया था।

 

 

इंडिगो ने कहा है कि महिला और बच्चे दोनों की हालत स्थिर है। जयपुर पहुंचने पर इंडिया की ओर से डॉ सुबहाना नाजिर का एयरपोर्ट हॉल में स्वागत किया गया, जिन्होंने फ्लाइट में डिलीवरी के दौरान मदद की थी। इंडिया ने कहा कि डॉक्टर को कंपनी की ओर से थैंक्यू कार्ड देकर जयपुर स्टॉफ की ओर से उनका स्वागत किया गया।

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। तब इंडिया ने अपने बयान में कहा था कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 122 में एक प्रीमैच्योर बच्चे का जन्म हुआ था।