Monday , 29 April 2024

मानसून के बीच तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले | रहे सतर्क

एन टी न्यूज़ / देश

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। देश एक ओर जहां कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है, वहीं अब देश में मानसून की भारी बारिश भी आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में मानसून की भारी बारिश के बीच बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 22 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इस दौराम 442 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र जहां देश की घनी आबादी वाली आर्थिक राजधानी मुंबई है, यहां कोरोना वायरस के बीते 24 घंटों में 6,364 मामले नए सामने आए। यहां 198 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई में मानसून की भारी बारिश के चलते अधिकारियों ने लोगों को तट से दूर रहने की चेतावनी दी, क्योंकि यहां अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून आमतौर पर शहर के कई हिस्सों में जलभराव का कारण बनता है और कोरोना वायरस के रोकथाम के प्रयासों को आगे बढ़ा सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में देश में जिन राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, वहां कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका है।

भारत के दूसरे सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य के रूप में दक्षिण में तमिलनाडु में अब मामलों की संख्या 1 लाख को पार कर गई है। भारत ने वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए मार्च में दुनिया के सबसे कठोर लॉकडाउन में से एक लगाया था, लेकिन आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए हाल के हफ्तों में इसे कम किया गया है। महामारी विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि भारत में कोरोना मामलों का शिखर की चोटीअभी भी सप्ताह या महीने भर दूर है। ऐसे में यह सुझाव दिया जा रहा है कि देश की पहले से ही गंभीर रूप से घिरी हुई स्वास्थ्य प्रणाली आगे तनाव में आ सकती है।