Saturday , 11 May 2024

अरविंद राजभर ने संजय सिंह से की मुलाकात

न्यूज़ टैंक्स \ लखनऊ

आज लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव /पूर्व राज्यमंत्री अरविंद राजभर ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात की।

दोनों नेताओं में क़रीब 1 घंटे बातचीत हुई जिसमे जनहित के हर मुद्दों पर हुई चर्चा की गई। दोनों पार्टिया 2022 विधानसभा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा गठित भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होंगे।

ओमप्रकाश राजभर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विचारधारा समान है, प्रदेश में जनहित के मुद्दों की लड़ाई लड़ने के लिए दोनों पार्टियों में जल्द गठबंधन का एलान होगा।