Sunday , 19 May 2024

बैदेही फाउंडेशन ने की पर्यावरण बचाने की अपील, देश के लिए सेवाएं देने वालों को किया सम्मानित

एनटी न्यूज डेस्क

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने राजधानी लखनऊ के निराला नगर एवं पुरनिया पर देश को अपनी सेवाएं देने वाले पुलिस 11 पुलिसकर्मियों को तिरंगा अंग वस्त्र और पौधे से सम्मानित किया। साथ ही लिखित संदेशों के साथ पर्यावरण को बचाने की अपील की। पुलिसकर्मियों ने बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ. रूबी राज सिन्हा की इस मुहिम का ताली बजा के स्वागत भी किया और प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि इस समय सारी दुनिया और हमारा देश संकटकालीन स्थिति से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री जी की बात का समर्थन करते हुए हम लोग बार-बार साबुन से हाथ धोते हैं, पर कहीं ना कहीं ज्यादा पानी खर्च होने से हमारे पर्यावरण पर भी असर पड़ रहा है। इसीलिए वृक्ष लगाने से लेकर पानी बचाने तक पर्यावरण को बचाने के लिए बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने इस जागरूकता अभियान का आयोजन किया। जिसमें संकटकालीन स्थिति में देश को अपनी सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों को तिरंगा अंग वस्त्र, एक पौधा और पानी की बोतल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरुक करना है।

इसके अलावा बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की मुहिम (सांसे हो रही कम,आओ पेड़ लगाएं हम) का आयोजन ऑनलइन भी हुआ। जिसके अंतर्गत 60 से ज्यादा महिला-पुरुषों ने प्रतिभाग किया और सोशल नेट पर पौधा लगाते हुए फोटो सांझा की। साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाओ जल बचाओ आदि पर अपने संदेशों विचार व्यक्त किए, जिसकी जानकारी बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन के पेज पर देखी जा सकती है।