Saturday , 27 April 2024

रेप केस में उम्रकैद काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को BJP ने दिया जिला पंचायत का टिकट

रेप केस के आरोप में भाजपा से निष्कासित किए जाने के करीब डेढ़ साल बाद पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को भाजपा ने आगामी पंचायत चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। संगीता फतेहपुर चौरासी से उन्नाव जिला पंचायत का चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले उन्होंने 2016 में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता था।

MLA Kuldeep Singh Sengar Expelled From BJP - उन्नाव रेप कांड में फंसे  विधायक कुलदीप सिंह सेंगर भाजपा से निलंबित, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आया  बड़ा बयान | Patrika News

पार्टी सूत्रों ने बताया है कि उनकी उम्मीदवारी को प्रदेश के भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह और महासचिव (संगठन) सुनील बंसल ने मंजूरी दी है। इसके पीछे वजह अप्रैल 2018 में कुलदीप सेंगर की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार को इलाके में मिली सहानुभूति है। यहां के कई लोगों का मानना है कि वह निर्दोष हैं और उन्हें राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा फंसाया गया है।

लोगों की इन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संगीता सेंगर को भाजपा ने मैदान में उतारा है। बता दें कि उम्रकैद की सजा पा चुके कुलदीप सेंगर की पिछले साल फरवरी में उत्तर प्रदेश विधान सभा की सदस्यता खत्म कर दी गई थी। अभी वह तिहाड़ जेल में बंद है।