Monday , 29 April 2024

Up में एक दिन में वैक्सीन की 14,63,711 डोज दी

NT news/ लखनऊ।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,53,569 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 7 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कल तक कुल 8,77,17,554 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 03 तथा अब तक कुल 16,87,402 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 92 एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 14,63,711 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 11,23,42,282 तथा दूसरी डोज 5,03,69,595 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 16,27,11,877 कोविड डोज दी गयी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।