Tuesday , 30 April 2024

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की मियाद बढ़ी

प्रयागराज : जनपद में ‘‘फाइलेरिया उन्मूलन अभियान‘‘ के तहत आई०डी०ए०- अभियान 12 जुलाई से 26 जुलाई 2021 तक संचालित किया गया हैं लेकिन अभियान में शत-प्रतिशत सफलता के लिए इसकी मियाद बढ़ा दी गयी जिसे 26 जुलाई से आगे बढ़ाकर 5 अगस्त 2021 कर दी गयी हैं ताकि क्षेत्र में छूटे हुए व्यक्तियों को दवा का सेवन कराया जा सके। अभियान में 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अति गम्भीर रोग से ग्रसित मरीजों को छोड़कर सभी व्यक्तियों को दवा का सेवन कराया जा रहा है। दवा का सेवन टीमों के माध्यम से ड्रग एडमिनिस्टेटर्स द्वारा कराया जा रहा है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि खाली पेट दवा का सेवन नहीं करना है।

जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि आई०डी०ए० कार्यक्रम में लाभार्थियों को तीनों दवाओं (अल्बेन्डाजोल, डी.ई.सी, आइवरमैक्टिन) का सेवन उम्र व लम्बाई के अनुसार ट्रिपल ड्रग थेरैपी के रूप में कराया जा रहा है। वर्तमान में जनपद की कुल जनसंख्या 66,33,631 है 26 जुलाई तक जनपद के 48,56,776 (73.21%) लाभाथियों को दवा का सेवन टीमों के माध्यम से क्षेत्र में अपने समक्ष कराया गया। जिसमें 02 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों द्वारा अल्बेन्डाजोल की 48,56,776 गोलियां , डी०ई०सी० की 1,23,78,717 गोलियां , आइवरमैक्टिन की 1,24,32,102 गोलियों का सेवन कराया गया।

शासन के निर्देशानुसार दवा का कवरेज बढ़ाने एवं छूटे लाभार्थियों को दवा का सेवन कराने हेतु आई०डी०ए० कार्यक्रम का दिनांक 28 जुलाई 2021 से 05 अगस्त 2021 तक माप-अप राउन्ड चलाया जा रहा है। जिसमें टीमें छूटें घरों पर जाकर लाभार्थियों को दवा का सेवन करायेगी। उन्होंने बताया कि सेन्ट्रल जेल नैनी, प्रयागराज में 4,500 अधिकारियों, कर्मचारियों, कैदियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा फाइलेरिया निरोधक दवा खिलायी जानी है। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खरकौनी के डॉ. आलोक पाठक एवं जेल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सिंहल की देखरेख में आशा कार्यकत्री पिंकी शर्मा, पूनम शुक्ला, मंजू चैहान, राधा केसरवानी, ज्योति मिश्रा एवं अलका सिंह ने आज 29.07.2021 तक 3,750 कैदियों को दवा खिलायी तथा 700 लोगों ने दवा खाने से इन्कार कर दिया हैं ।

पावर प्लान्ट बारा, शंकरगढ़ प्रयागराज में 3500 लाभार्थियों, कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा फाइलेरिया निरोधक दवा खिलायी जानी है। जिसमे आज 29.07.2021 तक 2700 लाभार्थियों, कर्मचारियों को दवा का सेवन कराया जा चुका है।

दस्तक अभियान
संचारी अभियान के अंतर्गत जनपद में 12 जुलाई से 25 जुलाई 2021 तक ’’दस्तक अभियान’’ का संचालन किया गया। इस दौरान जनपद प्रयागराज में आशाओं द्वारा वी.एच.एस.एन.सी. की 1610 बैठके की गयी। तथा आशाओं ने 6,40,200 घरों का भ्रमण किया। आशाओं द्वारा घरों के भ्रमण के दौरान पाये गये रोगियों का विवरण निम्नवत है –
  कोविड लक्षणों वालें चिन्हित व्यक्तियों की संख्या- 598
  कोविड लक्षणों वालें जाँच किये गयें व्यक्तियों की संख्या- 420 (धनात्मक- शून्य)
  टी0बी0 लक्षण चिन्हित व्यक्तियों की संख्या- 240 (जाँच की प्रक्रिया में) जिसकी सूची जिला क्षय रोग अधिकारी को दी गयी हैं
  हाथी पाव वाले चिन्हित व्यक्तियों की संख्या- 628 जिन्हें दवा खिलाकर ईलाज हेतु पंजीकृत किया गया
  कुपोषित बच्चों की संख्या- 893 (254 बच्चे उपचार हेतु एन.आर.सी, को सन्दर्भित किया ) एवं सूची डी.पी.ओ को भेजी गयी |