Tuesday , 30 April 2024

हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष गिरधारी तिवारी ने सुनी जनता की समस्याएं, तत्काल समाधान के लिए शासन को कराया अवगत

देवरिया। मंगलवार को विकास खण्ड भटनी से भाजपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी व हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष व भटनी ब्लॉक और नगर प्रभारी गिरधारी तिवारी ने अपने नोनापार स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जन की समस्याओं को सुनकर तत्काल त्वरित कार्यवाही के लिए शासन प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया। इस अवसर पर सबसे ज्यादा मामले ब्लॉक स्तर , राजस्व विभाग व थाने से सम्बंधित रहे। सड़क, स्वास्थ्य के मामलों को लेकर कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री जी के नाम से पत्रक दिया।

इस अवसर पर भाजपा के मण्डल महामंत्री अजय पाण्डेय, बीडीसी सदस्य गण धर्मेंद्र साहनी, दुर्गेश साहनी, प्रदीप कुमार, प्रमोद निषाद, नितेश यादव, सुनील यादव, लल्लन मद्धेशिया, रामजीत निषाद, शम्भू सिंह जी, सत्यप्रकाश पाण्डेय जी, जयप्रकाश गुप्ता, कमरुल अंसारी,भोला बाबा, धनंजय पाण्डेय, गोविंद भास्कर, गौरव तिवारी, अभिषेक तिवारी अमित तिवारी आलोक पांडेय, मंटू मिश्रा,राजकुमार गुप्ता, बृजेश गोंड गोविंद साहनी,राजकुमार गौतम व भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, व अन्य मित्र साथी उपस्थित थे।