Wednesday , 8 May 2024

विकास दुबे को लेकर नोएडा में हाई अलर्ट, कई इलाकों में चल रही चेकिंग

न्यूज़ टैंक्स | उत्तर प्रदेश

 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसवालों की हत्या का आरोपी विकास दुबे छह दिन से फरार है। पुलिस टीम ने विकास की धरपकड़ का प्रयास काफी तेज कर दिया है। बुधवार सुबह ही पुलिस ने विकास के दाएं हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया गया है, साथ ही फरीदाबद से तीन गिरफ्तारियां हुई हैं।

विकास दुबे को लेकर नोएडा में अलर्ट, नोएडा फ़िल्म सिटी छावनी में तब्दील हो गई है। फिल्म सिटी के एंट्री प्वॉइंट पर चेकिंग लगाई गई है। शहर के मुख्य इलाकों में भी चेकिंग की जा रही है। विकास दुबे के नोएडा आने की संभावना है।

सेक्टर 16A फिल्म सिटी में चल रही चेकिंग :
एसटीएफ सूत्रों के हवाले से खबर है कि विकास ने जय बाजपेयी से बात की थी। एनकाउंटर से पहले फोन पर की थी बात. जय बाजपेयी से फोन पर बातचीत की थी। विकास ने बताया था कि बड़ी घटना होने वाली है। पत्नी, बेटे को सुरक्षित जगह पहुंचाने का कहा था। एसटीएफ अभी जय से पूछताछ कर रही है।

सुबह मौदहा मुठभेड़ में मारा गया विकास दुबे का साथी अमर दुबे के पिता संजू दुबे, मां और पत्नी के साथ 25 हजार के इनामी जहान यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौबपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी और बीट प्रभारी के.के शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

कार्तिक उर्फ़ प्रभात को 24 घंटे के लिए कानपुर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर रखेगी। वहीं अंकुर और श्रवण को 14 दिन जुडिशल कस्टडी में भेजा गया है।  कुख्यात विकास दुबे के करीबी जय बाजपेई ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। उसने बताया कि विकास की पत्नी लग्जरी गाड़ियों से ही फरार कराई गई।

कानपुर हत्याकांड मामले में विनय तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  एडीजी ने बताया कि फरीदाबाद में हुई गिरफ्तारी में पिस्तौल की रिकवरी भी हुई है. 44 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आज तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। श्यामू वाजपई (50,000), जहान यादव और संजीव दुबे गिरफ्तार हुए हैं। इनकी पुलिस कस्टडी रिमांड ली जाएगी।

यूपी के कानून-व्यवस्था को लेकर यूथ कांग्रेस का दिल्ली में उत्तर प्रदेश भवन के बाहर प्रदर्शन चल रहा है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास समेत सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं।
कानपुर में हुए शूटआउट मामले में आरोपी विकास दुबे पर इनाम राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है।

विकास दुबे के हरियाणा के फरीदाबाद में छिपे होने की सूचना के बाद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने यहां से सटे बॉर्डर वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग की है।  गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर, होटल व गेस्ट हाउस ओर हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया है।

हरियाणा के बॉर्डर से सटे इलाकों में पुलिस अलर्ट मोड़ पर है।    ग्रेटर नोएडा में विकास दुबे को लेकर हाई अलर्ट है। सूरजपुर जिला कोर्ट में आने वाले लोगों का मास्क हटवा कर जांच की जा रही है। भारी पुलिस बल कोर्ट परिसर में तैनात है। कोर्ट के सभी गेट पर सघन चेकिंग हो रही है। विकास दुबे के दिल्ली-एनसीआर में होने की खबर से जिला गौतमबुद्ध नगर पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।