Sunday , 19 May 2024

पढ़ेगा भारत तभी बढ़ेगा भारत- रूबी राज सिन्हा

एनटी न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्यद लोगों को बाल श्रम के प्रति जागरुक करना है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में सामाजिक संस्था वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने जागरूकता अभियान चलाया। संस्था की अध्यक्ष डॉ रूबी राज सिन्हा ने बताया कि, प्रत्येक बच्चे का अधिकार है वह शिक्षा ग्रहण करे देश का जिम्मेदार नागरिक बने इसके लिए हमे चाहिए कि बालश्रम रोकें और भारत के बेहतर भविष्य निर्माण ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

संस्था के सचिव इंजीनियर प्रश्नांत प्रवीण सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। वैदेही फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर ‘भारत देश के बच्चे भारत का भविष्य हैं, छोटे बच्चों से काम न कराकर उनके हाथों में कापी किताब दी जाए ताकि अपने देश का भविष्य सुरक्षित रह सके’ , न हम छोटे बच्चों को काम पर रखेंगे और न छोटे बच्चों को काम करने देंगे, पढ़ेगा भारत तभी बढ़ेगा भारत , जैसे कई मोटिवेशनल स्लोगन के साथ लोगों को जागरूक किया।