Monday , 13 May 2024

मुलायम सिंह यादव का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुःख

न्यूज़ टैंक्स | लखनऊ

सपा नेता मुलायम सिंह यादव
सपा नेता मुलायम सिंह यादव

औरैया: समाजवादी पार्टी (Samaajwadi Party) के वरिष्ठ नेता व विधानपरिषद के पूर्व सदस्य 92 वर्षीय मुलायम सिंह यादव (Mulaayam Singh Yadav) का निधन हो गया।

मुलायम सिंह यादव ने अपने पैतृक आवास पर आखिरी सांस ली। कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। उनकी मौत बीते शनिवार को हुई।बताते चलें कि, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे करीबी लोगों में मुलायम की गिनती की जाती थी।

वे साल 1949 में पहली बार सरपंच बने थे और जीवन भर सक्रिय राजनीति में रहे। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मुलायम के निधन पर दुःख जताया है।