Tuesday , 7 May 2024

जिला कुश्ती कार्यकारिणी के नवागत पदाधिकारियों का हुआ चयन, प्रेसवार्ता कर कुश्ती खेल को बढ़ाने पर दिया जोर

एनटी न्यूज / कोसीकला / मनीष अग्रवाल

● जिला कुश्ती कार्यकारिणी के नवागत पदाधिकारियों का हुआ चयन, प्रेसवार्ता कर कुश्ती खेल को बढ़ाने पर दिया जोर ।

मथुरा/कोसीकला – शनिवार को कोसीकला के अग्रसेन नगर स्थित उत्तरप्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकिशोर वार्ष्णेय के आवास पर जिला कुश्ती कार्यकारिणी का पुर्नगठन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमे उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुरेश उपाध्याय एवं उपाध्यक्ष रमेश पहलवान उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वही जिला कुश्ती संघ की नवागत कार्यकारणी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुरेश उपाध्याय के निर्देशन में कमल किशोर वासने को मुख्य संरक्षक, राजकुमार शर्मा को अध्यक्ष, राज बहादुर सिंह को उपाध्यक्ष, जनार्दन पहलवान को महासचिव, संजीव कुमार चौधरी को संयुक्त सचिव, एवं हरिओम शर्मा को कोषाध्यक्ष, के पद पर नियुक्त किया गया।

ततपश्चात नवागत कुश्ती की कार्यकारिणी के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा के मुख्य अथिति के रूप में मौजूद उत्तरप्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं उपाध्यक्ष और मुख्य संरक्षक कमल किशोर वासने का फूल माला दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया।

बाइट – जिला कुश्ती संघ मुख्य संरक्षक कमल किशोर वाष्णेय

वही कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों का भी दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत सम्मान कार्यक्रम के बाद प्रदेश की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जिले की नवागत कार्यकारिणी से विलुप्त होती जा रही कुश्ती को बढ़ावा देने को लेकर निर्देश दिए। और मेट ओर मिट्टी की कुश्ती में मेट की ज्यादा से ज्यादा कुश्ती कराकर ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए भी कहा। जिससे जनपद मथुरा के खिलाड़ी नेशनल एवं इंटरनेशनल तक पहुच जिले का नाम रोशन कर सके। इस संबंध में उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुरेश उपाध्याय एवं जिला कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक कमल किशोर वासने और नवागत जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया।