Monday , 29 April 2024

रूस ने एस-400 मिसाइलों की डिलीवरी पर लगाई रोक, चीन बौखलाया

न्यूज़ टैंक्स | अंतरराष्ट्रीय

भारत (India) और चीन (China) के मध्य सीमा पर चल रहे विवाद के बीच चीन को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चीन के मित्र रूस (Russia) ने उन्हें S-400 मिसाइल की डिलीवरी पर रोक लगा दी है। हालांकि कुछ दिन पहले रूस ने चीन की राजधानी बीजिंग (Beijing) पर जासूसी का आरोप लगाया था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ (International expert) मानते हैं कि रोक लगाने के पीछे एक वजह ये भी हो सकती है।

बताते चलें कि रूस ने यह आपूर्ति ऐसे समय रोकी है जब चीन अपनी आक्रमकता के कारण कूटनीतिक मोर्चे पर कई देशों से एक साथ संघर्ष कर रहा है। चीन के उम्‍मीद के विपरीत रूस ने बीजिंग को दी जाने वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की आपूर्ति पर तत्‍काल रोक लगा दिया है। यह चीन के लिए बड़ा झटका है। रूसी अधिकारियों ने अपने सेंट पीटर्सबर्ग आर्कटिक सोशल साइंसेज अकादमी के अध्यक्ष वालेरी मिट्को को चीन को गोपनीय सामग्री सौंपने का दोषी पाया है।

क्या है एस – 400 मिसाइल

एस-400 ट्रिम्फ (S-400 Triumf) एक विमान भेदी हथियार एस-300 परिवार का नवीनीकरण के रूप में रूस की अल्माज़ केंद्रीय डिजाइन ब्यूरो द्वारा 1990 के दशक में विकसित विमान भेदी हथियार प्रणाली है। यह 2007 के बाद से ही रूसी सशस्त्र सेना में सेवा कर रही है।

रूस ने चीन पर लगाया था जासूसी का आरोप

रूसी समाचार एजेंसी तास के अनुसास, रूसी खुफिया अधिकारियों ने सेंट पीटर्सबर्ग आर्कटिक सोशल साइंसेज एकेडमी के अध्यक्ष वालेरी मिट्को को चीनी खुफिया एजेंसी को टॉप सीक्रेट फाइल सौंपने का दोषी पाया है। जांच के दौरान रूसी अधिकारियों को पता चला कि मिट्को ने यह जानकारी अपनी चीन की यात्रा के दौरान दी थी।