Monday , 29 April 2024

शाहजहांपुर में भरभराकर गिरा पुल

एनटी न्यूज/लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में विकास खंड जलालाबाद को मिर्जापुर से जोड़ने वाला कोलाघाट पुल रात में करीब तीन बजे गिर गया। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। बमुश्किल आठ वर्ष पहले ही पुल का निर्माण कराया गया था। पुल गिर जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी, पूर्वर्ती सपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधती रही है। सपा सरकार में बने इस पुल के गिर जाने के बाद एक नया मुद्दा मिल गया है।