Wednesday , 22 May 2024

तमिलनाडु की महिला के साथ यूपी में जो रहा है, वह बहुत शमर्नाक है

एनटी न्यूज डेस्क/ मुरादाबाद

तमिलनाडु की रहने वाली संध्या ने मुरादाबाद के रजत अग्रवाल को अपनी जिंदगी का हमसफ़र बनाते समय सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पति रजत कमीनेपन की सारी हदें ही पार कर देगा। उसे पागल घोषित करने के साथ, उसके साथ वह सारी हरकतें करेगा जो रजत के इंसान होने पर शक पैदा करती हैं।

रजत ,संध्या को पागल घोषित करने के लिए उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं देता है। जिसके चलते संध्या को दिल्ली के बड़े अस्पतालों में अपना इलाज कराना पड़ रहा है। रजत अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ ये सब इसलिए कर रहा है कि जिससे कि वह कहीं और शादी कर सकें। पीड़ित पत्नी ने अब मुरादाबाद पुलिस अधिकारियों से न्याय गुहार लगाई है

कोयम्बटूर की रहने वाली है संध्या

तमिलनाडु के कोयम्बटूर की रहने वाली संध्या ने ये सपने में भी नही सोच होगा कि जिस रजत अग्रवाल नाम के व्यक्ति को उसने अपना जीवन साथी चुना।
वह कुछ रुपयों के लालच में उसे इस कदर यातनाएं देगा कि उसे मेंटल हॉस्पिटल जाना पड़ेगा और अपने आप को सही साबित करने के लिए दिल्ली के बड़े हॉस्पिटल के सर्टिफिकेट दिखा कर प्रूव करना पड़ेगा।

मेट्रीमोनियल साईट के माध्यम से की थी शादी

कोयम्बटूर की रहने वाली संध्या ने मेट्रीमोनियल साईट के माध्यम से रजत से शादी की थी। 2016 में मथुरा में दोनों परिणय सूत्र में बंधे थे। शादी के बाद संध्या ने रजत के साथ मुरादाबाद में रहना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ दिन बाद ही रजत ने संध्या को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

संध्या ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

मुरादाबाद पुलिस के सामने अपना दर्द बयां करते हुए संध्या ने बताया कि उसने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया हुआ है और उसने कई सालों तक आईसीसी ग्रुप में मैनेजर के पद पर काम भी किया है। संध्या का आरोप है कि रजत अपने परिवार के साथ मिलकर उसे पागल बनना चाहते हैं। जिससे कि वो रजत की शादी किसी ओर पैसे वाली लड़की से करा सके।

संध्या ने बताया कि रजत ने अपनी पूर्व में हुई शादी की बात भी संध्या के परिवार से छुपाई है। अब फर्जी आईडी बनाकर रजत अग्रवाल तीसरी शादी करने की फिराक में है। अब वह मुरादाबाद के पुलिस अधिकारियों के पास न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंची है।


पूरे मामले की जाँच कर रही सीओ पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़िता उनके पास शिकायत लेकर आई हैं। मामला दर्ज कर लिया गया हैं। आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्यवाही की जायेगी।