Friday , 17 May 2024

धोनी के संन्यास से 130 करोड़ भारतीय निराश, PM ने इमोशनल चिठ्ठी लिखी

न्यूज़ टैंक्स | लखनऊ

Dhoni Image

महेंद्र सिंह धोनी (39) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मोदी ने कहा 15 अगस्त को सन्यास लेने वाले धोनी, दुनिया के महान क्रिकेटर और भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी की अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी उपलब्धियों की तारीफ की है।

पीएम मोदी ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर एक इमोशनल चिट्ठी लिखी है। जिसमें कहा कि आपमें नए भारत की आत्मा झलकती है, जहां युवाओं की नियति उनका परिवार का नाम नहीं तय करता है, बल्कि वे अपना खुद का मुकाम और नाम हासिल करते हैं।

इस चिट्ठी पर महेंद्र सिंह धोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक कलाकार, सैनिक और खिलाड़ी को प्रशंसा की कामना होती है। वे चाहते हैं कि उनकी मेहनत और बलिदान को सभी पहचानें। शुक्रिया PM नरेंद्र मोदी, आपकी ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए।

पीएम मोदी ने लिखा कि आपने 15 अगस्त के दिन साधारण अंदाज में एक वीडियो शेयर किया था, जो जुनूनी बहस के लिए काफी था। 130 करोड़ भारतीय निराश हैं, लेकिन साथ ही जो आपने पिछले डेढ़ दशक में भारत के लिए किया उसके लिए आपके आभारी भी हैं। उन्होंने आगे लिखा कि मुश्किल हालात में आप पर निर्भरता और मैच खत्म करने का आपका अंदाज, खास तौर पर 2011 वर्ल्ड कप फाइनल, पीढ़ियों तक लोगों को जेहन में रहेगा।

एमएस धोनी ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 2007 में पहला टी-20 विश्व कप जीता था। इसके बाद 2011 में 50 ओवर विश्व कप और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। भारत ने साथ ही 2010 और 2016 का एशिया कप भी धोनी की कप्तानी में जीता था।