Friday , 26 April 2024

अगर हौसला बुलंद और दिल में जुनून हो तो सफलता अवश्य मिलती हैं : यादव राज

न्यूज़ टैंक्स / डेस्क

 

कहते है प्रतिभा किसी चीज कि मोहताज नहीं होती। अगर हौसले बुलंद हों और दिल में मंजिल पाने की चाहत हो तो कोई भी परिस्थिति इंसान को रोक नहीं सकती। इस कथन को सच साबित कर दिखया।  बाक- खास के मंटू यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा के बल पर पहचान बनाने वाले मंटू यादव आज यादव राज के नाम से जाने जाते है। जो आज बहुत  हिट सॉन्ग लिख चुके हैं।इनके कुछ प्रमुख सांग्स सेटिंग करा के जा (Kesari Lal Yadav), रेड लिपिस्टिक (Kesari Lal Yadav& Khusbu Tiwari KT), तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं (Kesari Lal Yadav), आरे बाप रे बाप(Samar Singh), शेर हूँ शेरावाली का(Pawan_Singh), घर वाली हाय-हाय(Arvind Akella Kallu) आदि।

बताते चले कि मंटू यादव उर्फ़ यादव राज जो (उ०प्र०) जिला कुशीनगर गांव बाक-खास के रहने वाले हैं। उन्हें कक्षा-8 से ही लिरिक्स(Lyrics) लिखने की रुचि थी। उन्होंने बारहवीं(12th) तक अपनी पढाई पूरी करने बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा। इस दौरान तमाम सारी कठिनाइयों व् संघर्ष के फलस्वरूप उन्हें सफलता मिली। और आज लाखों दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं। यादव राज जिस मुकाम पे है, उसका श्रेय अपने माता- पिता को बताया, और आगे भी अपना काम ऐसे ही जारी रखेंगे।