Wednesday , 1 May 2024

लखनऊ में कांग्रेस संदेश पदयात्रा को बीच रास्ते में रोका गया

न्यूज़ टैंक्स/ डेस्क

हानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान के नेतृत्व में कांग्रेस संदेश पदयात्रा की शुरुआत आज उदयगंज स्थित डायमण्ड डेरी से हुई। पदयात्रा के शुरू होते ही आगे बढ़ने पर भारी पुलिस बल द्वारा कांग्रेसजनों को बलपूर्वक रोका गया। काफी देर तक धक्का-मुक्की के उपरान्त पुलिस अधिकारियों के बीच-बचाव करने पर पदयात्रा में शामिल काग्रेसजनों को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान ने सम्बोधित करते हुए पदयात्रा का समापन किया।

यहाँ भी-नव वर्ष में लें संकल्प, अपने साथ दूसरों का भी रखें खयाल, सक्षम हैं तो करें मदद

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गौ माता को बचाने और किसानों को बचाने के लिए विगत 26 दिसम्बर से लगातार संघर्ष कर रही है और योगी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा पदयात्रा को बलपूर्वक लाठी और डण्डे के बल पर रोकने का प्रयास किया जाता है। उन्होने कहा कि आज जिस प्रकार पदयात्रा रोकी गयी है यह योगी सरकार के दमनात्मक कार्यवाही की इंतिहा है। उन्होने कहा कि योगी सरकार के इशारे पर  राजधानी में पूरी तरह अघोषित आपातकाल पुलिस प्रशासन द्वारा लगा दिया गया है। एक तरफ जहां सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी जगह-जगह बड़ी-बड़ी बैठकें और रैलियां कर रही है वहीं कांग्रेस पार्टी के आयोजन पर पुलिस के बल पर रोकने का प्रयास करती रहती है यह लोकतंत्र की हत्या है। लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। कांग्रेस पार्टी अपने संवैधानिक अधिकारों को लेकर गाय बचाओ-किसान बचाओ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाती रहेगी और जब तक गौ माता की सुरक्षा और किसानों की समस्याएं दूर नहीं हो जाती कांग्रेसजन संघर्ष करते रहेंगे।
गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा के तहत आज महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा लखनऊ के लखनऊ कैण्ट विधानसभा क्षेत्र में निकाली गयी।

यहाँ भी-मिशनशक्ति ब्रांड एंबेसडर ने किया महिला शक्ति को किया जागरूक 

पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, वीरेन्द्र मदान, दिलप्रीत सिंह डी.पी., कैण्ट वि0स0 क्षेत्र प्रभारी शाहिद अली, पार्षद अमित चैाधरी, योगेश्वर सिंह, आर0बी0 सिंह, रईस अहमद, इस्लाम अली, डा0 सुभाष चन्द्र शर्मा, सुरेश पाल, अमित पाल, अकबर खान, मुशर्रफ इमाम, संजय श्रीवास्तव, सलमा बेगम, अब्दुल सईद चुन्नन, मो0 नईम गुल्लू, अंकित जायसवाल, लियाकत हुसैन, इमरान, शेखू वारशी, राजकुमार सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।