Monday , 20 May 2024

अरुणाचल प्रदेश के खोसा इलाके में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़

न्यूज़ टैंक्स | देश

अरुणाचल प्रदेश के खोंसा इलाके में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छह उग्रवादी मारे गए। सैन्य सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि अभियान में मारे गए सभी उग्रवादियों का संबंध नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन (आईएम) से होने की संभावना है।

केंद्र सरकार, रक्षा मंत्रालय, रक्षा मंत्री, निर्मला सीतारमण, भारत सरकार, भारतीय सेना @newstanks

उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। मुठभेड़ स्थल से छह हथियारों के साथ अन्य युद्धक जैसी सामग्री बरामद हुई है। सेना ने उग्रवादियों के पास से 4 AK-47 और 2 चाइनीज MQ हथियार बरामद किये हैं।

राज्य के डीजीपी आरपी उपाध्याय ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे अरुणाचल प्रदेश की पुलिस और असम राइफल्स ने मिलकर एनकाउंटर अभियान शुरु किया। यह घटना प्रदेश के लोंगडिंग जिले के नगिन्यू गांव में हुआ।

इस ऑपेरशन में करीब 6 उग्रवादी मारे गए, जबकि 1 असम राइफल्स के जवान घयाल हो गया। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके अलावा 6 बड़े हथियार बरामद किये गये हैं, जिनमें 4 AK-47 और 2 चाइनीज MQ बरामद किये गये।