Monday , 13 May 2024

” मै विकाश दुबे हूँ कानपूर वाला ” हिरासत में आने पर भी नहीं गई हेकड़ी

न्यूज़ टैंक्स | देश

गिरफ्तार होने के बाद भी बार-बार बोलता रहा ” मै विकाश दुबे हु कानपूर वाला “

पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास दुबे को सुबह यहां महाकाल थाना क्षेत्र परिसर से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित तौर पर महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस के जवान उसे वाहन में बिठा रहे थे, तब वह भीड़ की तरफ मुखातिब होते हुए जोर से कह रहा है ”मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला।”

दरअसल, मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे को कथित रूप से मंगलवार को हरियाणा के फरीदाबाद के एक होटल में देखा गया था. हालांकि जब पुलिस वहां छापा मारने पहुंची थी तो वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहा था. पुलिस द्वारा बरामद सीसीटीवी फुटेज में विकास दुबे को मास्क लगाए नीले रंग की टी-शर्ट पहने देखा गया. बाद में उत्तर प्रदेश पुलिस एसटीएफ टीमें फरार अपराधी की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी करती रहीं, लेकिन वह गैंगस्टर को पकड़ नहीं सकीं।

इसके बाद यह खबर भी सामने आई कि विकास दुबे को नोएडा में देखा गया है। पुलिस को विकास दुबे के नोएडा में होने की सूचना मिली थी. रात किसी ने फोन किया कि उसने विकास दुबे को सेक्टर-71 में एक ऑटो में देखा है। हालांकि पुलिस को अपनी जांच में कुछ नहीं मिला. इस घटना के बाद से आशंका ये थी कि विकास दुबे नोएडा में किसी न्यूज चैनल के स्टूडियो में सरेंडर कर सकता है। ऐसा इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने फिल्म सिटी में अलर्ट जारी कर दिया फिल्म सिटी से लेकर दिल्ली बॉर्डर तक पुलिस की भारी तैनाती की गई।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा है कि खबर आ रही है कि कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी दुबे पुलिस की हिरासत में है अगर यह सच है तो पुलिस साफ करें यह आत्मसर्मपण है या गिरफ्तारी। इसके अलावा अखिलेश यादव ने पुलिस से उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करनों को भी कहा है। ताकि सच्ची मिलीभगल सबके सामने आ सके।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विकास दुबे से यहां पुलिस अधीक्षक स्वयं पूछताछ कर रहे हैं। वहीं इसकी जानकारी उत्तरप्रदेश पुलिस को दे दी गयी है और वहां का पुलिस दल प्रोडक्शन वारंट के तहत उसे लेने शीघ्र ही मध्यप्रदेश पहुंच सकती है।

विकास की गिरफ्तारी से जुड़े बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब अभी आना शेष है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन तक कब और कैसे पहुंचा। उसके एक रिश्तेदार को उत्तरप्रदेश पुलिस ने शहडोल जिले से दो दिन पहले हिरासत में लिया है।