Monday , 20 May 2024

राफेल की भारतीय सीमा में एंट्री, नौसेना ने किया स्वागत

न्यूज़ टैंक्स | देश

चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारत राफेल (Rafale) आज भारत आ रहा है। दोपहर में 5 राफेल विमानों का पहला बेड़ा आज दोपहर हरियाणा के अंबाला एयरबेस (Ambala-Airbase) पर उतरेगा जिसके मद्देनजर पुलिस ने सैन्य अड्डे के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। पांच राफेल लड़ाकू विमानों को रिसीव करने के लिए खुद वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया मौजूद रहेंगे। राफेल की अंबाला में आज लैंडिंग के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और फोटोग्राफी से लेकर घर की छतों पर लोगों की मौजूदगी को बैन कर दिया गया है। जब राफेल विमान की लैंडिंग अंबाला में होगी तो पानी की बौछारों से इन्हें सलामी दी जाएगी।

दरअसल, लड़ाकू विमानों के इस बेड़े ने सोमवार को फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोरदु के मेरिग्नैक एयरबेस से उड़ान भरी। ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बुधवार दोपहर अंबाला पहुंचेंगे। इस दौरान विमान केवल एक जगह संयुक्त अरब अमीरात में रुका, जो ग्यारह बजे के करीब वहां से टेक ऑफ हुआ है।

आईएनएस कोलकाता डेल्टा36: राफेल ला रहे दल के नेता (ऐरो लीडर) का हिंद महासागर में स्वागत है।

अंबाला में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, चार गांवों में धारा 144 लागू।

अधिकारियों ने बताया कि इन विमानों में एक सीट वाले तीन और दो सीट वाले दो विमान होंगे। अधिकारियों ने अंबाला सैन्य अड्डे के आसपास निषेधाज्ञा जारी कर तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने पहले बताया था कि अंबाला जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा जारी कर सैन्य अड्डे के तीन किलोमीटर के दायरे में निजी ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी है। धुलकोत, बल्देव नगर, गरनाला और पंजखोरा सहित सैन्य अड्डे से लगे गांवों में धारा 144 लागू कर चार या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया।