Monday , 20 May 2024

इंतजार ख़त्म भारत पहुंची राफेल की पहली खेप

न्यूज़ टैंक्स | देश

 

चीन (China) के साथ सीमा विवाद के बीच राफेल (Rafale) आज भारत (India) आ गया। फ्रांस (France) से भारत के लिए रवाना हुई राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप अंबाला एयरबेस पर पहुंच गई है। राजनाथ सिंह जी ने ट्वीट कर कहा की राफेल विमान का भारत आना सेना के लिए एक नए युग की शुरुआत है।

राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, “राफेल विमान का उड़ान के दौरान प्रदर्शन काफी अच्छा है। इसमें लगे हथियार, राडार एवं अन्य सेंसर तथा इलेक्ट्रॉनिक युद्धक क्षमताएं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं। भारत में राफेल का आगमन भारतीय वायुसेना को हमारे देश पर आने वाले किसी भी खतरे को रोकने के लिए बहुत मजबूत बना देगा।” रक्षा मंत्री ने राफेल विमान की लैंडिंग का वीडियो भी शेयर किया है।