Wednesday , 15 May 2024

पर्यावरण संरक्षण विषय को किताबों से निकालकर जीवन शैली में अपनाना होगा: सिद्धार्थ त्रिवेदी

एनटी न्यूज / लालगंज / रायबरेली

आज बैसवारा पी. जी. कालेज लालगंज में युवा विकास समीति संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक गोष्ठी और पर्यावरण संऱक्षण विषय पर छात्रों के मध्य एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाक्टर महादेव  सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. निरंजन राय, पुष्पा बर्नवाल, पद्मिनी सिंह रही और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अरूण कुमार सिंह मुन्ना ने की। इस  मौके पर डा. महादेव  सिंह नें कहा पर्यावरण संरक्षण वर्तमान की चुनौतियों को देखते हुए बहुत ही गम्भीर औऱ महत्वपूर्ण विषय है।

हर व्यक्ति हो सहभागी…

हर व्यक्ति को चाहिए कि वह वृक्षारोपण में सहभागिता करे अन्यथा प्रकृति से जिस तरह से खिलवाड़ हो रहा है मानवता के लिए आने वाला कल भयावाह साबित होगा। कार्यक्रम के आयोजक युवा विकास समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कहा कि न तो हमारे समाज में अभी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता आई है और न ही हमनें इस महत्वपूर्ण विषय को अपनी जीवन शैली में शामिल किया। पर्यावरण का विषय अभी भी केवल किताबों तक ही सीमित है हमारी दिनचर्या में शामिल नहीं हुआ। सरकारें भी पर्यावरण जैसे गम्भीर  विषय पर असंवेदनशील है। पर्यावरण संरक्षण पर एक बड़े सामाजिक विमर्ष की जरूरत है।

प्राचार्य अरूण कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति हमारी धरोहर है। प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। केवल झाड़ू उठाकर सड़क पर लगा देने भर से ही स्वच्छता अभियान पूर्ण नहीं होगा सबसे पहले झाड़ू हमें अपने मन में लगानी होगी और प्रकृति  के संरक्षण के लिए जागरूक होना पड़ेगा।

गायब हुए जा रहे हैं पोखर व तालाब…

पुष्पा बर्नवाल ने कहा कि पर्यावरण के विषय को हमनें अभी तक गम्भीरता से नहीं लिया है। तालाब, पोखर, कुएँ गायब हो रहे हैं। पारिस्थितिकी तंत्र भी गड़बड़ हो रहा है। हमें सचेत होकर मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख संचालक की भूमिका में रहे विजय त्रिपाठी जी नें कहा समाज के लिए पर्यावरण की समस्या एक गम्भीर समस्या है  और छात्रों का इस समस्या पर निदान करने विशेष सहयोग होना चाहिए और छात्रों को अपने चित परिचित अंदाज में शायरी और गीत सुनाकर मनोरंजन किया वहीं युवा विकास समिति के सचिव सचिन तिवारी ने छात्रों के बीच पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया। इसके साथ साथ प्राचार्य अरूण कुमार सिंह ने छात्रों को समिति की तरह से प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार वितरण किया। इसके साथ युवा विकास समिति की तरह से अध्यापकों, प्राचार्य औऱ आये अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गय़ा।

पद्मिनी सिंह ने पर्यावरण संरक्षण प्रतियोगिता के मूल्याकंन में अहम योगदान किया।

इनकी रही मौजूदगी…

इस मौके पर समाज सेवी धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, विवेक बाजपेयी, अमित त्रिपाठी, अचिन अवस्थी, विनीत मिश्रा, अमित मिश्रा, मुकेश बाजपेयी मौजूद रहे।

इस मौके पर समाज सेवी धर्मेन्द्र सिंह ने बोलते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरुकता बहुत जरूरी है मूल अधिकारों के साथ मूल कर्तव्य भी हम सभी को करनें चाहिए क्योंकि संविधान नें अधिकार दिए है तो मौलिक कर्तव्य करने को कहा है।

इस मौके पर युवा विकास समिति की ओर से स्वीटी, प्रियंका, सिवानी श्रीवास्तव, सिवानी सिंह, चन्द्रेश मिश्रा, अमित कुमार यादव, विपिन कुमार, कल्पना यादव, काजोल सिंह, कुलदीप मौर्य और सुषमा सिंह छात्रों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार वितरण किए गए।

संपादनः योगेश मिश्र

खबरें ये भीः

जन्मदिन विशेषः वो धमाके जिनकी धमक आज भी कायम है

पुलिस कैंप का शुभारंभ होते ही नक्सली के सहयोगी ग्रामीणों ने सुपुर्द किये असलहे

तिंदवारी विधायक के समर्थन में पूरे प्रदेश में उबाल, जगह-जगह हुए प्रदर्शन