Saturday , 27 April 2024

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण कर – किया याद

न्यूज़ टैंक्स / लखनऊ

रिपोर्ट- बादल शर्मा

देश सोमवार 28 सितंबर को क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 69वीं कड़ी के जरिए देशवासियों को संबोधित किया।  वही आज शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस 27 सितंबर को शहीद भगत सिंह सेना ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर मथुरा में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

 

शहीद भगत सिंह सेना ने आज भगत सिंह का जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया वही भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जयकारे तथा उनके देश भक्ति के बताये मार्ग पर चलने की शपथ खाई शहीद भगत सिंह सेना अध्यक्ष डॉक्टर देव परिहार में मांग करी भारत सरकार ने अब तक भगत सिंह को शहीद का दर्जा नहीं दिया है वहीं उन्होंने मांग की शहीद भगत सिंह को शहीद का दर्जा और भारत रत्न से उनको सुशोभित किया जाए।