Monday , 29 April 2024

सरहद पार से आयी अमिताभ बच्चन के लिए दुआ

News Tanks/ Bollywood/ Sports

जबसे अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ आयी है तब से पूरे देश में उनके लिए दुवाएं मांगी जा रही है। अमिताभ बच्चन के काम के कद्रदान सरहद पार भी हैं। पाकिस्तान से भी उनके जल्दी ठीक होने कि दुवाएं आ रही हैं। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए एक ट्वीट किया है।

शोएब अख्तर ने भी किया ट्वीट

पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने भी बिग बी के लिए ट्वीट किया था। अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ”जल्दी से ठीक हो जाइए अमित जी। सीमा पार के आपके फैन्स की तरफ से शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं।”

अफरीदी ने दी कोरोना को मात

अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर ने पूरे देश को चौंका दिया। देश के कोने-कोने से फैन्स ने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इसी कड़ी में पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने भी अमिताभ और अभिषेक के लिए एक ट्वीट किया। शाहिद अफरीदी भी हाल ही में कोरोना वायरस के प्रकोप से उबरे हैं। उन्हें भी कोविड-19 हो गया था, जिसकी जानकारी खिलाड़ी ने खुद दी थी। अब अफरीदी पूरी तरह से ठीक हैं।

देश-दुनिया की लेटेस्ट ख़बरों से जुड़ें रहने के लिए हमें FacebookWhatsAppTwitter और  YouTube पर फॉलो करें।